{"_id":"5c5dc8babdec220f12209512","slug":"201549650106-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन सीसीटीवी कैमरों में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन सीसीटीवी कैमरों में आ रही दिक्कत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में दिक्कत आ रही है, जिसका पता कलेक्ट्रेट और डीआईओएस दफ्तर परिसर में बने कंट्रोल रूम के जरिए चल रहा है। केंद्र प्रभारियों को दिक्कतों को दूर करने के लिए डीआईओएस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।
जिलेभर में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू भी हो चुकी है। आने वाले दिनों में सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 53 हजार 593 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकॉर्डर लगाए हैं, ताकि परीक्षा को नकल विहीन और शुचिता पूर्ण कराया जा सके, लेकिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों में दिक्कत आ रही है। इस बात का पता कलेक्ट्रेट और डीआईओएस दफ्तर में बने कंट्रोल रूम से चल रहा है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर नेटवर्क और डिवाइस की दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
कुछ परीक्षा केंद्रों पर इस प्रकार की समस्या आ रही है, जिसको दूर कराया जा रहा है, ताकि मुख्य परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा सके। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जाएगी। आवश्यकता के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
-सुनील कुमार, डीआईओएस।