फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिले में कई बड़े घोटाले व घपलों रहे सुर्खियों में

जिले में कई बड़े घोटाले व घपलों रहे सुर्खियों में

Sat, 29 Dec 2018 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले में कई बड़े घोटाले व घपलों रहे सुर्खियों में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। इस साल कई बड़े घोटाले भी सामने आए। इनमें कई घोटालों में तो कार्रवाई हुई तो कई मामले दबा भी दिए गए। इन घोटालों की गूंज शासन तक भी पहुंची। रोडवेज का फर्जी टिकट घोटाला भले ही इगलास में पकड़ा गया हो, लेकिन इसके असली सूत्रधार हाथरस के ही थे। इसके अलावा खाद्यान्न घोटाला, डस्टबिन घोटाला, अमृत योजना, पौधरोपण और स्ट्रीट लाइट में हुए घपले सामने आए।

रोडवेज के फर्जी घोटाला यहां खासा सुर्खियों में रहा। फर्जी टिकट गिरोह का मास्टरमाइंड मेघ सिंह और देवेंद्र हाथरस डिपो में कार्यरत थे। पूरे मामले की जांच के बाद फर्जी टिकट प्रकरण में एआरएम जीएस शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। तमाम कर्मियों की संविदा समाप्त कर बाहर का दिखाया गया। कुल मिलाकर डिपो में 16 कर्मियों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा जिले में महज पांच आधार कार्डों से 1,064 राशन कार्डधारकों से खाद्यान्न की कालाबाजारी का घोटाला भी खासा चर्चित रहा। जांच के बाद नौ कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं पौधरोपण खरीद में भी घोटाले को लेकर भी जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन


वहीं डस्टबिन खरीद में भी घोटाले करने में यह जिला पीछे नहीं रहा। यहां जिले की करीब 36 ग्राम पंचायतों में डस्टबिन की निर्धारित दरों से अधिक दरों पर खरीद की गई। इसे लेकर फिलहाल मंडल स्तर से जांच की जा रही है। वहीं नगर निकायों में भी स्ट्रीट लाइटों भी घोटाले की बू के कारण प्रभारी मंत्री के आदेश पर जांच कमेटी गठित की गई थी। अमृत योजना में पाइप लाइन खरीद में भी घोटाला सामने आया। इसकी जांच के आदेश तो हुए, लेकिन यह फाइलों में दब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed