{"_id":"594d53ba4f1c1b82488b4788","slug":"201498239930-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका मुस्लिम बस्तियों में नहीं कर रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका मुस्लिम बस्तियों में नहीं कर रही सफाई
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका चेयरमैन और अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। शहर के सभी नाले सिल्ट से अटे पड़े हैं जिसके कारण हल्की बारिश होने पर ही लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है।
यह सभी बातें सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायन काके के नेतृत्व में डीएम के नाम एडीएम को दिए गए ज्ञापन में कही गईं। सपा नेता ने कहा कि ईद का समय नजदीक है, लेकिन नगर पालिका द्वारा मुस्लिम बस्तियों में सफाई नहीं कराई जा रही है।
मोहल्ला लाला का नगला, नवीपुर खुर्द, नगला नाई, लाल डिग्गी, तकिया, मोहल्ला गड्ढा, सीयल, गढ़ी खंदारी, रमनपुर, खोंडा हजारी आदि क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मुस्लिम बस्तियों में सफाई न कराकर चेयरमैन और पालिका अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सपाई शीघ्र ही नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, गोविंद सिंह सिसौदिया, राकेश गुप्ता, सुनील दिवाकर, राजेश सविता, गोपाल राठौर, विक्की वार्ष्णेय, मालिक कुरैशी, शमशेर खां आदि साथ थे।