फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   200 rupees were demanded from the pregnant woman in the name of ultrasound, there was an uproar

हाथरस: अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर गर्भवती से मांगे 200 रुपये, हंगामा

Thu, 09 Feb 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
200 rupees were demanded from the pregnant woman in the name of ultrasound, there was an uproar
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के नाम पर गर्भवती महिलाओं से रुपये मांगे जा रहे हैं। बुधवार को इलाज कराने पहुंची गर्भवती से अस्पताल में घूम रही एक महिला ने जल्दी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 200 रुपये मांगे। इस पर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने आईं गर्भवती महिलाओं की कतार लगी हुई थी। कतार में एक-एक करके महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। इसी बीच कतार में खड़ी एक गर्भवती के पास अस्पताल में घूम रही एक महिला पहुंची। गर्भवती ने बताया कि आरोपी महिला ने अन्य गर्भवतियों की तुलना में उसका पहले अल्ट्रासाउंड कराए जाने का झांसा दिए। अल्ट्रासाउंड कराने के एवज में उससे 200 रुपये मांगे। इस पर गर्भवती महिला भड़क गई और फिर हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपी महिला को घेर लिया। मौके पर पहुंची सीएमएस (मुख्य चिकित्साधिक्षक) ने पुलिस को बुला। इसके बाद आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिला को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी बनकर मांगे गए थे रुपये
पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला ने खुद को अस्पतालकर्मी होने का हवाला दिया था। उसने कहा था कि अगर तुम 200 रुपए दो तो मैं तुम्हारा अल्ट्रासाउंड जल्दी करा दूंगी। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपी महिला के अस्पतालकर्मी होने से साफ इन्कार कर दिया और उसे बाहरी महिला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टसाउंड के नाम पर एक बाहरी महिला द्वारा गर्भवती से रुपए मांगे जाने का मामला सामने आया था। उस महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अस्पताल में किसी भी प्रकार की ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - डॉ शैली सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed