{"_id":"6acaa6c16ee7bbe658095d22","slug":"200-bags-of-dap-missing-secretary-absconds-with-e-pos-machine-hathras-news-c-56-1-sali1016-155477-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 200 कट्टे डीएपी गायब, ई-पॉस मशीन लेकर सचिव फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 200 कट्टे डीएपी गायब, ई-पॉस मशीन लेकर सचिव फरार
Sun, 11 Oct 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
गांव पोरा की सहकारी समिति पर ताला लगाकर सील करते अधिकारी। स्रोत : विभाग
- फोटो : Department
सिकंदराराऊ क्षेत्र की बी-पैक्स पोरा सहकारी समिति में खाद की कालाबाजारी और स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (एआर कोऑपरेटिव) आरएस श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण के दौरान गोदाम में 200 कट्टे खाद कम मिले। जांच की भनक लगते ही समिति का सचिव लोकेंद्र यादव सरकारी ई-पॉस मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद विभाग ने समिति को सीज कर दिया। सचिव के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की तैयारी है।
जांच में सामने आया कि समिति को 500 कट्टे उर्वरक की खेप आवंटित होकर आई थी। शनिवार को गोदाम खुलवाकर खाद का भौतिक सत्यापन किया गया तो स्टॉक में 200 कट्टे कम मिले। वहीं, छह, सात और आठ अक्तूबर को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद की एक भी बिक्री पोर्टल पर दर्ज नहीं मिली। इन परिस्थितियों में खाद के वितरण और स्टॉक की जांच की जा रही है।
किसानों से खाद की कालाबाजारी और धांधली की शिकायतें मिलने पर एआर कोऑपरेटिव आरएस श्रीवास्तव ने समिति का औचक निरीक्षण किया था। अधिकारी के पहुंचते ही समिति में हड़कंप मच गया। इसी दौरान सचिव सरकारी ई-पॉस मशीन लेकर फरार हो गया। मशीन अब तक विभाग को नहीं सौंपी गई है। एआर कोऑपरेटिव आरएस श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल समिति को सीज कर दिया गया है। सचिव ने अभी तक सरकारी ई-पॉस मशीन जमा नहीं की है। उसके खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं : राजपाल सिंह
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हक की खाद की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आवंटित खाद किसानों को ही मिलनी चाहिए। मामले में सचिव और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। किसान संघ का दावा है कि 500 कट्टे खाद की खेप में से करीब 250 कट्टे रास्ते में ही अवैध रूप से बेच दिए गए। संघ ने सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। हालांकि, खाद की खेप में से कितने कट्टे गायब हुए और उनकी बिक्री कहां की गई, इसकी पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी।