फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20 students and teachers awarded in mission prerna

20 प्रेरक बालक-बालिकाओं व 20 शिक्षकों को किया सम्मानित

Fri, 19 Mar 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
20 students and teachers awarded in mission prerna
सादाबाद बीआरसी पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव महोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत करते शिक्षक और अतिथि। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सादाबाद पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक के 10 प्रेरक बालक व 10 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कायाकल्प योजना से पूर्ण हो चुके 10 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व उत्कृष्ट कार्य कर मिशन प्रेरणा में योगदान देने के लिए 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने सादाबाद ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक के रूप में विकसित करने की शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्या, प्रभारी बीएसए रिचा गुप्ता, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार ज्योत्सना सिंह और एबीएसए सुबोध कुमार पाठक ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर की। सभी शिक्षकों को संकुल को रीड एलांग एप में सादाबाद को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के लिए ब्लॉक की सबसे मजबूत मिशन प्रेरणा टीम के उत्कृष्ट योगदान के लिए ऑनलाइन क्लासेस, मानव संपदा रीड एलांग एप, दीक्षा एप में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए एआरपी रणधीर सिंह, हरिओम कुमार, विजयवीर सिंह, केशवदेव गौतम, दिनेश सिकरवार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद सुबोध पाठक ने मिशन प्रेरणा एवं कायाकल्प पर प्रकाश डाला। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक चौधरी, एसआरजी राजपाल सिंह, अरविंद चतुर्वेदी राजकुमार सिंह, अमित प्रताप सिंह, सुनील यादव, केशव देव गौतम, दिनेश सिकरवार, मुकेश कुमार, केरम सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अमरीश अग्रवाल, नितिन गोयल, धर्मेंद्र कुमार, हरवीर सिंह, सुशील कुमार, देवेंद्र कुमार राना, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed