फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1980 children were selected for free admission.

Hathras News: मुफ्त प्रवेश के लिए 1980 बच्चों का हुआ चयन

Tue, 24 Feb 2026 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
1980 children were selected for free admission.
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रथम चरण में 1980 बच्चों का चयन मुफ्त प्रवेश के लिए किया गया है, जिस पर अब अंतिम मुहर लगने का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले में आरटीई के तहत कुल 7074 आवेदन प्राप्त हुए थे। बेसिक शिक्षा की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान 159 आवेदक अपात्र पाए गए, जबकि 6916 आवेदक पात्र घोषित किए गए। पात्रों में से लॉटरी के माध्यम से 1980 बच्चों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा में संबंधित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
विज्ञापन

वहीं 4936 आवेदक प्रथम चरण में चयनित नहीं हो सके हैं। ऐसे अभ्यर्थी दूसरे चरण में पुन: प्रयास कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने बताया कि कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। लॉटरी का परिणाम पोर्टल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अभिभावक आसानी से अपने आवेदन की स्थिति देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed