{"_id":"5c840585bdec2213fc304ec4","slug":"191552156037-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जल्द पहुंचेगी सीएम विवाह योजना की कन्याओं के खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जल्द पहुंचेगी सीएम विवाह योजना की कन्याओं के खाते में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले की 282 कन्याओं के खाते में धनराशि की जल्द पहुंच जाएगी। समाज कल्याण विभाग ने इस धनराशि को नोडल विभाग जिला पंचायत के खाते में भेज दी है। इस धनराशि को जल्द ही सभी खातों में नोडल विभाग के जरिए भेजी जाएगी।
सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 दिसंबर को जिला प्रशासन की ओर से 176 दंपतियों का सामूहिक विवाह कराया गया था। इसमें से 100 दंपतियों के खाते में उसी दौरान सरकार द्वारा मिलने वाली धनराशि को भेज दिया गया था, लेकिन बजट कम पड़ जाने के कारण 76 दंपतियों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच सकी थी। अब समाज कल्याण विभाग की ओर से इस धनराशि को नोडल विभाग को भेज दिया गया है।
वहीं यह धनराशि जल्द ही कन्याओं के खातों में पहुंच जाएगी। ऐसा ही हाल नौ फरवरी को होने वाली 282 कन्याओं का है, इनके खाते में भी अभी तक धनराशि नहीं पहुंच सकी है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार इन कन्याओं की धनराशि नोडल विभाग जिला पंचायत को भेज दी गई है। वहां से खातों में धनराशि भेजे की प्रक्रिया की जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी हरपाल सिंह यादव ने बताया कि 76 कन्याओं की धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। 282 कन्याओं की धनराशि विभाग ने भेज दी है तो उसे खाते में दिखवाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।