{"_id":"5c462d35bdec2256b807ec91","slug":"191548102965-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी आवेदन को जमा करने को कृषि कार्यालय पर उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी आवेदन को जमा करने को कृषि कार्यालय पर उमड़े किसान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऋण मोचन योजना के तहत कर्जमाफी के लिए आवेदन के अंतिम दिन विकास भवन स्थित कृषि कार्यालय में किसानों की भीड़ रही। किसानों ने कर्जमाफी के लिए आवेदन जमा किए। इस मौके पर करीब 3500 फॉर्म जमा हुए। इन फॉर्मों को ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया भी पूरे दिन कार्यालय में चली। शासन स्तर से किसानों को कर्जमाफी कराए जाने के लिए एक बार फिर मौका दिया गया है।
इसी के चलते कर्जमाफी के लिए आवेदन जमा करने के अंतिम दिन विकास भवन परिसर स्थित जिला कृषि कार्यालय में सुबह से ही किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया है। इन आवेदनों को प्राप्त कर विभागीय कार्रवाई पूरा करने के बाद कृषि विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की गई। फॉर्मों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए देर शाम तक विभाग में कार्य होता रहा।