फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   19 villages conducted in a single day Uerjeekrit

एक ही दिन में 19 गांव कर डाले ऊर्जीकृत

Wed, 24 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 24 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकृत जिले के करीब 19 गांवो को मंगलवार को ऊर्जीकृत कर दिया गया। इन गांव में मीटर लगाने और कनेक्शन देेने का काम भी विद्युत विभाग की टीमों द्वारा किया गया।
विज्ञापन


नगला फतेला प्रकरण के बाद हरकत में आए विद्युत विभाग की तेज कार्रवाई का असर यह हुआ कि महकमे ने एक ही दिन में 19 गांव को ऊर्जीकृत कर डाला। शेष गांव को बुधवार को ऊर्जीकृ़त किए जाने की भी प्लानिंग है। 
विज्ञापन


एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि सादाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर में तीन ट्रांसफॉर्मरों में से दो ट्रांसफॉर्मरों को चालू कर दिया गया। तीसरा ट्रांसफॉर्मर रोस्टिंग होने की वजह से चालू नहीं हो पाया। इसी तरह घाटमपुर खुर्द को भी एक 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मस के जरिए रोशन कर दिया गया। यहां 31 नए मीटर लगाए गए। 3 कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव दगसह में नौ, मीरपुर में दो, नगला सलेम में पांच, सुल्तानपुर में चार कनेक्शन दिए गए। इनमें 12 मीटर लगाए। इधर, एसडीओ कायम सिंह ने बताया कि सासनी के गांव टिकारी, ठूलई, खोंडारती, गढ़ी सिंघा को भी मंगलवार को ऊर्जीकृत कर दिया गया।


अब मीटर लगाने और कनेक्शन देने का काम किया जाएगा। मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 19 गांव को महकमे ने ऊर्जीकृत कर दिया है। शेष का ऊर्जीकरण भी शीघ्र किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed