फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25 लाख दो नहीं तो लगा देंगे झूठा मुकदमा

25 लाख दो नहीं तो लगा देंगे झूठा मुकदमा

Fri, 17 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
25 लाख दो नहीं तो लगा देंगे झूठा मुकदमा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी परिवार के उसी मोहल्ले के एक परिवार ने फर्जी तरीके से शादी के कागजात तैयार करा लिए हैं, जिनके दम पर पीड़ित से 25 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है, अन्यथा की स्थिति में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

हाथरस जंक्शन निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्थानीय और मंडलीय अधिकारियों को पोस्ट से भेजी शिकायत में कहा है कि उसके मोहल्ले का एक परिवार उन्हें परेशान कर रहा है। आरोप है कि इस परिवार ने अपनी बेटी की शादी पीड़ित के बेटे के साथ दिखाते हुए फर्जी कागजात तैयार करा लिए हैं, जिनके आधार पर उन्हें धमकी दी जा रही है कि उनकी बेटी को बहू नहीं माना तो झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल में डलवा देंगे।
विज्ञापन


अगर बचना है तो 25 लाख रुपये दो। पीड़ित ने यह भी बताया कि जिन कागजातों की वे लोग बात कर रहे हैं, उनकी व्यक्तिगत पड़ताल करने के बाद पता चला है कि वे सभी फर्जी हैं। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित, जिला और मंडलीय अधिकारियों को पोस्ट से अपने शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed