फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   17.88 lakh saplings planted at 3276 places

3276 स्थानों पर रोपे गए 17.88 लाख पौधे

Fri, 09 Aug 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
17.88 lakh saplings planted at 3276 places
3,276 स्थानों पर रोपे गए 17.88 लाख पौधे
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने किया एनएच पर पौधरोपण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आज भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन आगरा-अलीगढ़ एनएच के बाईपास पर किया गया। मां रामवती महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। जिले में 3,276 स्थानों पर 17.88 लाख पौधों का रोपण किया गया।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि किसी भी अभियान को बिना जनसहयोग के सफल नहीं बनाया जा सकता। डीएम ने बालम खीरा, सीडीओ आरबी भास्कर ने पिलखुन, नोडल अधिकारी सचिन श्रीवास्तव ने पीपल, डीएसओ सुरेंद्र यादव ने अर्जुन के पौधे का रोपण किया। अन्य सभी लोगों और मां रामवती महाविद्यालय की छात्राओं ने एक-एक पौधा लगाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वनों एवं वृक्षों से शुद्ध वायु, जल, वन प्राणियों को प्रकृति वास सहित अनेकों लाभ मिलते हैं। सीडीओ ने बताया कि जिले में 16 लाख 95 हजार पौधों का रोपण किया जाना था। इसके सापेक्ष 3,276 स्थानों पर 17.88 लाख पौधों का रोपण किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी एमके शुक्ला ने बताया कि एनएच पर 182 किमी से 195 किमी के मध्य 12 हजार पौधों को रोपित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed