{"_id":"5cab9f3cbdec2213f8017603","slug":"161554751292-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पूर्व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष कराया जाएगा मोकपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पूर्व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष कराया जाएगा मोकपोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
एमजी पॉलीटेक्निक में ईवीएम और वीवीपैट में चुनाव चिह्नों की अपलोडिंग का कार्य सोमवार को किया गया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने इस काम का जायजा लिया। चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर ईवीएम को रखवाने तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव को लेकर इन-दिनों जिला प्रशासन की ओर से एमजी पॉलीटेक्निक में वीवीपैट में चुनाव चिह्नों को अपलोड करने का काम चल रहा है। डीएम और एडीएम ने ईवीएम में मतपत्रों को सही तरीके से लगाने और व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।
एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव चिह्न अपलोड होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम से मॉक पोल कराया जाएगा। इस मौके पर 1000 लोगों से वोट डलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके पांच फीसदी ईवीएम राजनेताओं के समक्ष ही निकाली जाएंगी।