फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिजली अफसरों की बढ़ी रही धड़कनें

बिजली अफसरों की बढ़ी रही धड़कनें

Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली अफसरों की बढ़ी रही धड़कनें
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मेला श्रीदाऊजी में ऊर्जा मंत्री के आगमन को लेकर बिजली अफसरों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। बिजली विभाग के आला अफसर किला परिसर स्थित बिजलीघर पहुंचे। ऊर्जामंत्री के आने का इंतजार करते रहे। मेला परिसर से ऊर्जामंत्री के रवाना होने के बाद बिजली अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
ऊर्जामंत्री के मेला आने की खबर से बिजली अधिकरियों में कई दिनों से खलबली मची हुई थी। सुबह से कर्मी सब स्टेशन में रंगाई-पुताई सहित अन्य खामियों को दूर करने में जुटे रहे। दोपहर को बिजली महकमे के अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल सहित अधिकारी किला परिसर बिजलीघर पहुंचे। उन्हें यह डर था कि कहीं ऊर्जा मंत्री बिजलीघर का निरीक्षण नहीं कर लें। बिजलीघर को सजाया गया।
विज्ञापन

-----
डीएम ने किया मेले का निरीक्षण
ऊर्जामंत्री के आगमन से पूर्व डीएम डॉ. रमांशकर मौर्य, एडीएम रेखा एस चौहान ने मेला परिसर में बने शिविरों, दंगल के अखाड़े और दाऊजी मंदिर आदि स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

बिजली से संबंधित लगे फ्लैक्स
ऊर्जामंत्री के आगमन को लेकर बिजली महकमे ने दंगल परिसर में बने बिजलीघर, किला परिसर में बने बिजलीघर सहित कई स्थानों पर सौभाग्य योजना, बिजली शिकायत, बिजली चोरी से संबंधित फ्लैक्स लगवाए।
---------------
बच्चों का किया उत्साहवर्धन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में आए ऊर्जामंत्री ने मुख्य द्वार और मेला रिसीवर कैंप में स्वागत के लिए खड़ी छात्राओं से मेले का फीता कटवाकर उत्साहवर्धन किया। वहीं छात्राओं ने फूल देकर ऊर्जामंत्री का स्वागत किया।

------------------
नगर पालिकाध्यक्ष ने बनवाए द्वार
मेला श्रीदाऊजी महाराज को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा तोरण द्वार बनवाए गए। साथ ही मार्गों पर साफ-सफाई रखने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed