फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हाथरस सिटी स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाने की मांग

हाथरस सिटी स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाने की मांग

Sat, 15 Jun 2019 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण कर सुझावों को भारत सरकार को भेजने के लिए मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर को पत्र भेजा है।

भेजे पत्र में समिति के सदस्य डॉ. एमएल रावत ने कहा कि हाथरस सिटी स्टेशन पर छपरा एक्सप्रेस का पांच मिनट का स्टॉपेज किया जाए। हाथरस रोड हॉल्ट पर शौचालय की व्यवस्था की जाए। डिविजन के स्टेशन यूपीएसपीआरएस में एसी की व्यवस्था की जाए। ऐसी के अभाव में यंत्र खराब हो रहे हैं, जिसे टिकट वितरण में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, सोनाई, मुरसान, एवं राया स्टेशन पर खारे की समस्या को दूर कर आरओ सिस्टम लगवाया जाए। दिव्यांगों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों में सामान ले जाने के लिए ट्रॉली उपलब्ध कराई जाए। एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी में दिव्यांगजनों के लिए नीचे की बर्थ के यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाए। रेलवे की बंजर भूमि में पर्यावरण के लिए पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed