{"_id":"5d03f4d48ebc3e4e20241091","slug":"156054036110-sasni-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की प्राथमिकता के बिंदु एवं विकास कार्यो की समीक्षा के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की प्राथमिकता के बिंदु एवं विकास कार्यो की समीक्षा के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
एसडीएम हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को तहसील सभागार में शासन के प्राथमिकता बिंदुओं और विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को बताया गया कि 15 से 20 जून तक विकास कार्यों और शासन के प्राथमिकता कार्यक्रमों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा और भौतिक सत्यापन स्थलीय निरीक्षण के जरिए किया जाएगा। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था, स्कूलों और बड़ी परियोजनाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का सत्यापन किया जाएगा।थाना एवं तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।
जिला स्तरीय अधिकारी को विकास कार्यों के सत्यापन में यह देखना है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कौन अधिकारी व कर्मचारी ढिलाई बरत रहा है। यदि आवश्यक हो तो अधिकारी रात्रि प्रवास संबंधित ग्रामों में करेंगे। योजनाओं के संचालन में लिपिकीय सहयोग नहीं मिलने का भी उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के अलावा अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर भी अंकुश लगाने पर जोर दिया गया। बैठक में तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा एवं राजस्व निरीक्षक शिवा यादव, धवल सिंह चौहान, ओम प्रकाश ठेनुआं और तहसील के लेखपाल मौजूद थे।