{"_id":"5ced80f0bdec2207801a7404","slug":"15590689609-hathras-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में लगे विद्युत सामान का करेंगे सहायक अभियंता सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में लगे विद्युत सामान का करेंगे सहायक अभियंता सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर में लगे विद्युत सामान का सहायक अभियंता सत्यापन करेंगे। स्टोर से स्टॉक रजिस्टर के आधार पर सत्यापन का कार्य होगा। स्टॉक रजिस्टर के अनुसार फील्ड में सामान नहीं मिलने पर संबधित जेई और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि स्टोर से सामान को उठाने के बाद अवर अभियंता साइट पर सामान का गोलमाल कर देते हैं। इस सामान को फर्जी कनेक्शन धारकों को भी दे देते हैं। जब पड़ताल होती है, तब इस बात का खुलासा होता है। इस कारण निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
सामान का गोलमाल रोकने के लिए निगम के अफसरों ने सहायक अभियंता को सामान का साइट पर जाकर सत्यापन करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए सहायक अभियंता को एक गाड़ी भी दी जाएगी। जो फील्ड में सामान की पड़ताल के बाद इसकी रिपोर्ट निगम को मेल के जरिए भेजेंगे। इस मामले में एसडीओ स्टोर शेर सिंह का कहना है कि फील्ड में सामान का सत्यापन करने का आदेश आया है। जल्द इस पर अमल किया जाएगा।