फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बैकफुट पर आए कर्मचारी संगठन, हड़ताल स्थिगित

बैकफुट पर आए कर्मचारी संगठन, हड़ताल स्थिगित

Fri, 08 Feb 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बैकफुट पर आए कर्मचारी संगठन, हड़ताल स्थिगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


न्यायालय द्वारा हड़ताल को अवैध घोषित किए जाते ही विभिन्न कर्मचारी संगठन बैकफुट पर आ गए और हड़ताल स्थगित कर दी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी हड़ताल करने वाले संगठनों और कर्मचारियों पर शुक्रवार को निगरानी रखी गई। हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

शासन स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन को विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल को न्यायालय द्वारा अवैध घोषित करने की जानकारी दी गई। इस क्रम में यहां जिला प्रशासन की ओर से सभी संगठनों व विभागों के अध्यक्ष को पत्र भेजकर सूचना दे दी गई थी। वहीं एडीएम रेखा एस चौहान ने इस आदेश के बावजूद हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों को ब्योरा विभागाध्यक्षों से तलब किया।
विज्ञापन


एडीएम ने इस संबंध में हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर विधिक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश जारी किए थे। हालांकि न्यायालय द्वारा हड़ताल को अवैध घोषित किए जाते ही विभिन्न कर्मचारी संगठन बैकफुट पर आ गए और हड़ताल को स्थगित कर दिया। शुक्रवार को सभी कार्यालयों में कर्मचारियों ने रोजाना की भांति काम किया गया। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि शासन हड़ताल स्थगित होने संबंधी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed