{"_id":"586945184f1c1bd606eeca12","slug":"15-hours-then-placed-the-bodies-kept-at-home-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे घर में रखा शव फिर लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे घर में रखा शव फिर लगाया ठिकाने
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन की हत्या का खुलासा करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा पुलिस ने आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव गोहिला के रहने वाले खाद, बीज के सेल्समैन सौरभ उर्फ अवनीश गौतम की दो दिन पहले हुई हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को नगला भुस तिराहे से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह और सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में हत्याकांड से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वह कार भी बरामद कर ली गई है, जिससे शव को ठिकाने लगाया गया था।
एएसपी ने बताया कि सौरभ को बेरहमी से पीटने के बाद जब वह मर गया तो आरोपियों ने 15 घंटे तक लाश को घर में छिपाकर रखा। इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले एक शख्स की कार मांगी और इसमें शव को रखकर वह आगरा रोड की ओर ले गए। हड़बड़ी में शहर से बाहर निकलते ही मीतई बिजलीघर के पास पिता-पुत्र ने शव को कार से फेंक दिया।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस को यह शव मिला और मामले की छानबीन शुरू की गई, आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने सौरभ के फोन की कॉल डिटेल निकालने के बाद शक के आधार पर आरोपियों के फोन नंबर सर्विलांस पर लगा दिए थे।
इससे आरोपी चाहकर भी पुलिस की पकड़ से बच नहीं सके और शव मिलने के 48 घंटे के अंदर दबोच लिए गए। जल्द खुलासे के लिए एएसपी ने चंदपा कोतवाल सत्येंद्र कुमार की तारीफ भी की। मालूम हो कि सौरभ की हत्या प्रेम संबंधों में की गई थी।
वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। प्रेमिका के परिजनों को नींद की गोलियां देने के बावजूद पिता की आंख खुल गई और सौरभ रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद आरोपियाें ने सौरभ की पीटकर हत्या कर दी थी।