फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाजयुमों बनाएगी युवाओं को कालेज एम्बेसडर

भाजयुमों बनाएगी युवाओं को कालेज एम्बेसडर

Fri, 08 Feb 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमों बनाएगी युवाओं को कालेज एम्बेसडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


वसुंधरा कॉलोनी स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर नेशन विद नमो ब्रज क्षेत्र की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह और संचालन जिला महामंत्री शरद माहेश्वरी ने किया। मुख्य अथिति के रूप में नेशन विद नमो की प्रदेश संयोजिका नैना गौतम व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र मंत्री विपिन लवानिया रहे।

नैना गौतम ने कहा कि नेशन विद नमो कार्यक्रम के तहत डिग्री कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में जाकर युवाओं को कैंपस एंबेसडर बनाने का कार्य किया जाना है। कैंपस एंबेसडर 20-25 वॉलिंटियर बनाने का काम करेंगे। ऐसे युवा जो मोदी जी को पसंद करते हैं और मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं वो इस अभियान के माध्यम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


विपिन लवानिया ने कहा कि युवा नमो ऐप को डाउनलोड करके मिस कॉल करके इस अभियान से जुड़ सकते हैं। आईटी प्रमुख पवन रावत ने कहा कि नमो ऐप मोदी से जुड़ने का सरल माध्यम है। इस अवसर पर जिला संयोजिका जेसी चौधरी, जिला सह संयोजक अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री अरविंद दिवाकर, सुमित शर्मा, ओम सोलंकी, मनीष शाहू, मयंक गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, सुशील यादव, संजीव सिंह, केशव, अजय, आशीष जैन, शुभम अग्रवाल, शशांक भदौरिया, राहुल आर्य, गौरव सोलंकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed