{"_id":"66e8c3161d97f87d9a033f06","slug":"12-lakhs-cheated-by-giving-fake-appointment-letter-of-railways-hathras-news-c-56-1-sali1016-120236-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 12 लाख ठगे, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 12 लाख ठगे, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 17 Sep 2024 05:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:15 AM IST
सार
आरोपियों ने एक फर्जी नियुक्ति पत्र, टिकट कलैक्टर का आईडी कार्ड प्रयारागज रेलवे स्टेशन का 24 अगस्त 2023 तक का दिया गया। नियुक्ति पत्र के आधार पर जब वह ज्वॉनिंग के लिए गया तो वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम नौरथा ईसेपुर में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीडि़त ने बताया है कि गांव में चरन सिंह पुत्र मुकंदी सिंह निवासी चिरहडा, रेवाड़ी व रवेंद्र यादव पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी सेलग थाना कनीना महेंद्रगढ़ 16 फरवरी 2020 को मेरे घर आए। आरोप है कि दोनों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
इस बीच दोनों ने कुछ लोगों के रेलवे के नियुक्ति पत्र भी दिखाए। आरोपियों के झांसे में धर्मेंद्र आ गया। रिपोर्ट में बताया है कि रेलवे में नौकरी लगवाने का सौंदा 12 लाख रुपये में हो गया, जिसमें साढ़े चार लाख रुपये खाता से व 6 लाख रुपये नकद और ढेड़ लाख का चेक केनरा बैंक शाखा कचौरा चरन सिंह को दिया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने एक फर्जी नियुक्ति पत्र, टिकट कलैक्टर का आईडी कार्ड प्रयारागज रेलवे स्टेशन का 24 अगस्त 2023 तक का दिया गया। नियुक्ति पत्र के आधार पर जब वह ज्वॉनिंग के लिए गया तो वहां से भगा दिया। आरोपियों से जब फोन पर संपर्क किया तो हकीकत सामने आ गई। रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपी टालमटूल करते रहे।