फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 child scientists got ten thousand rupees for making models

Hathras News: 12 बाल वैज्ञानिकों को मॉडल बनाने के लिए मिले दस हजार रुपये

Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
12 child scientists got ten thousand rupees for making models
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 12 बाल वैज्ञानिकों के आइडिया का चयन हुआ है। चयनित बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजे गए हैं। अब यह विद्यार्थी विज्ञान मॉडल बनाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा छह से दसवीं तक के पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नवाचार के प्रति प्रेरित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए आइडिया प्रस्तुत करने होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में दी जाती है। इन मॉडलों को मंडल से प्रदेश स्तर तक प्रदर्शित करने का मौका दिया जाता है। इस साल जिले के 12 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए हैं। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि 12 विद्यार्थियों के बैंक खाते में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है। अब यह विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करेंगे। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में इन मॉडलों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed