{"_id":"5c645f19bdec223c46438d9c","slug":"11550081817-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने युवाओं के लिए चला रखी हैं काफी योजनाएं क्रासर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने युवाओं के लिए चला रखी हैं काफी योजनाएं क्रासर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में मोतीराम गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर थीं। नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों तथा उपस्थित युवाओं द्वारा शॉल पहनाकर तथा माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। सबसे पहले स्वामी विवेकानंद जी छवि चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर श्वेता दिवाकर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। देश की कुल आबादी का 60 प्रतिशत से अधिक भाग युवा है। अगर युवा शक्ति सही दिशा में कार्य करें तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नही रोक सकता। मोदी तथा योगी सरकार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने देहात से आए युवा मंडलों को खेल सामग्री का वितरण किया। जिला समंवयक निहाल सिंह तथा लेखाकार ऊषा सक्सैना ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सत्यम यादव ने किया। राकेश शर्मा (राजा जी), अरविंद चौधरी, अरविंद दिवाकर, नवीन षर्मा, तरून शर्मा, विपिन शर्मा, अंकित गौड़, इसरार पहलवान, नरेश प्रधान नगला इमलिया, नीरेश ठाकुर आदि मौजूद थे।