{"_id":"5c5f1be0bdec22094a2c81ff","slug":"11549736928-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62.76 फीसदी हुई राशनकार्डों में आधार की सीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62.76 फीसदी हुई राशनकार्डों में आधार की सीडिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक किए जाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यहां जिले में 62.76 फीसदी राशन कार्डों की आधार से सीडिंग कर दी गई है। राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य को आधार कार्ड से लिंक करने का काम किया जा रहा है।
शासन द्वारा अगले वर्ष से राशन कार्ड पोर्टेबिलटी का सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत कार्डधारक किसी भी राशन डीलर के यहां अपने राशन कार्ड से खाद्यान्न ले सकेगा। वहीं अगर कार्डधारक अपना पता बदलेगा तो उसे उसके लिए विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस प्रक्रिया को देखते हुए शासन के निर्देशों पर जिले में राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक किए जाने का कार्य चल रहा है।
इसके तहत यहां जिले में अब तक 62.76 फीसदी राशन कार्डों के सदस्यों को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। वहीं विभाग की ओर से मार्च माह के अंत तक सीडिंग का कार्य पूरा करने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है, ताकि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाई जा सके।
विज्ञापन
राशन कार्डों की संख्या- 2,96,134
सदस्यों की संख्या - 12,11,410
कुल सीड हुए सदस्यों की संख्या- 6,80,343