{"_id":"5b916bdc867a557ed10181c0","slug":"11536256988-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई दर्जन अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई दर्जन अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शिक्षक भर्ती में आए करीब 30 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्रों पर रोक लगाई गई है। अंकों में भिन्नता और संबंधित जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं होने पर कमेटी ने यह निर्णय लिया है।
प्रदेश भर में हुई 68,500 शिक्षक भर्ती में इस जिले को 461 शिक्षकों को चयनपत्र जारी किए गए, जिनमें से करीब 30 अभ्यर्थी नियुक्ति कमेटी ने ऐसे पाए, जिनके अंकों में भिन्नता थी। कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी यहां पर काउंसिलिंग के दौरान मिले, जिनके पास संबंधित जनपद का मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं था।
ऐसे अभ्यर्थियों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा और वे निराश हो गए हैं। डिप्टी बीएसए पोप सिंह ने बताया कि करीब ढाई दर्जन ऐसे अभ्यर्थी पाए गए हैं, जिनके अंकों में भिन्नता और निवास प्रमाण पत्र उनके मूल जनपद का नहीं होना पाया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्रों पर रोक लगाई है।