{"_id":"5ea5c9618ebc3e903e719797","slug":"11-people-of-azamgarh-freed-from-quarantine-after-investigation-report-came-negative-sasni-news-ali2322805154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद क्वारंटीन से मुक्त किए आजमगढ़ के 11 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद क्वारंटीन से मुक्त किए आजमगढ़ के 11 लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
केएल जैन इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर से रविवार को 11 लोगों को जांच के बाद मुक्त कर दिया गया। जांच में इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इन सभी को जल्द वापस भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
एसडीएम सासनी हरीशंकर यादव का कहना है कि वापस भेजे गए लोगों में निहाल अहमद पुत्र इस्लाम अहमद, आशमा पुत्र निहाल सिंह व अब्दुल कयूम पुत्र अब्दुल वहीद, जफर निशा पुत्र अब्दुल कयूम, इसरार अहमद पुत्र मोहम्मद इशाख व शमीमुनिशा पुत्र इसरार अहमद, अब्दुल सलाम पुत्र मोहम्मद नासिर, असीरुन निशा पुत्र अब्दुल सलाम, तौफीद अहमद पुत्र शमसुद्दीन, नूरजहां पुत्र तौफीर, सितारून निशा पुत्र मोहम्मद नासिर शामिल हैं।
ये सभी जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। इन्हें केएल जैन इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में दो अप्रैल को रखा गया था। इन सभी का क्वारंटीन होने के बाद खून का नमूना लिया गया था। इसे जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। इस कारण इन्हें क्वारंटीन सेंटर से मुक्त किया गया है।