फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 people including four-year-old innocent corona infection

चार वर्षीय मासूम समेत 11 लोग िमले कोरोना संक्रिमत

Sun, 14 Jun 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 people including four-year-old innocent corona infection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रविवार को चार वर्ष की बच्ची सहित 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें शहर के सात, सिकंदराराऊ के दो और मुरसान के रहने वाले दो लोग शामिल हैं। हालांकि शनिवार को संक्रमित मिली शहर के त्रिपुरारी नगर की वृद्ध की पुष्टि प्रशासन ने रविवार को की।
आईसीएमआर नेशनल इंस्टीट्यूट जालमा आगरा से रविवार को जिला प्रशासन को कोरोना जांच की रिपोर्ट मिली। इसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव थी और 190 निगेटिव मिले। सेवानिवृत्त शिक्षक के संक्रमित निकलने के बाद साकेत कॉलोनी के लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें से चार वर्ष की बच्ची सहित चार लोग संक्रमित मिले। दिल्ली वाला मोहल्ला में एक व्यक्ति संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

वहीं, चूड़ी वाली गली और किला गेट के एक-एक व्यक्ति संक्रमित निकले। हालांकि त्रिपुरारी नगर निवासी वृद्ध को शनिवार की शाम को ही मुरसान के कोविड-1 में उपचार के लिए दाखिल करा दिया गया था। वहीं, सिकंदराराऊ के संक्रमित कपड़ा व्यापारी के संपर्क के दो लोग पॉजिटिव मिले। मुरसान के संक्रमित बैंककर्मी की पत्नी भी पॉजिटिव मिलीं। मुरसान के ही एक और व्यक्ति संक्रमित निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिवार को क्वारंटीन करने के साथ संक्रमितों को एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराने की कार्यवाही की जा रही है। एरिया को नगर पालिका द्वारा सैनिटाइज कराया जा रहा है।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed