{"_id":"5c2d0219bdec2256d967789f","slug":"101546453529-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति विभाग ने दिसंबर माह में की जमकर छापेमारी 17-38-38","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति विभाग ने दिसंबर माह में की जमकर छापेमारी 17-38-38
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता को लेकर जिला पूर्ति विभाग की ओर से दिसंबर माह में जमकर कार्रवाई की गई। यहां विभागीय अधिकारियों की ओर से राशन डीलरों के यहां छापेमारी की गई। विभाग की ओर जिले के 95 कोटेदारों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चार दुकानों को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान विभाग की ओर से सात कोटेदारों के यहां छापेमारी भी की गई।
खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता को लेकर विभाग की ओर से खाद्यान्न वितरण के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी विभागीय स्तर से भी छापेमार कार्रवाई निरंतर जारी रहती है। इसके चलते विभाग ने दिसंबर माह में 95 दुकानों का निरीक्षण किया। सात दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इसमें से चार दुकानों को निलंबित कर दिया गया।
वहीं इस कार्रवाई के दौरान दो दुकानों को निरस्त भी कर दिया। इस कार्रवाई में 16 हजार रुपये प्रतिभूति की राशि भी जब्त की गई। इस कार्रवाई को लेकर पूरे माह कोटेदारों में हड़कंप मचा रहा। अब फिलहाल इस कार्रवाई के साथ साथ जल्द ही सभी ग्रामीण कोटेदारों को पॉस मशीन उपलब्ध कराई जा रही है।