फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पौधों की खरीद में अपनी गर्दन बचाने में जुटे अधिकारी

पौधों की खरीद में अपनी गर्दन बचाने में जुटे अधिकारी

Tue, 11 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पौधों की खरीद में अपनी गर्दन बचाने में जुटे अधिकारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले में पौधरोपण करने के नाम पर हुए घपले पर अब अधिकारियों की निगाहें जम गई हैं। पौधों की खरीद के मामले के सुर्खियों में आते ही संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई है। अब इस मामले में कई अधिकारियों की गर्दन फंसती नजर आ रही है।

अधिकारी अपनी गर्दन बचाने के लिए हाथ-पांव मार रहे है। यहां तक कि अधिकारी अपने रिकॉर्डों को पूरा करने में लगे हुए हैं। वहीं पौधे खरीद के बिल वाउचरों को बैक डेट में तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि ग्राम पंचायतों में यह पूरा खेल मनरेगा के बजट से किया गया है। इस पूरे खेल में मनरेगा के अधिकारी भी फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अब जांच टीम पहले इस रिकॉर्ड को खंगाल रही है कि जिस समय प्राइवेट नर्सरियों से पौधों की खरीद की गई थी तो क्या उस समय सरकारी नर्सरियों में पौधे की उपलब्धता थी या नहीं। इस मामले के सामने आते ही पौधरोपण में हुआ घोटाला भी सामने आ जाएगा। जिले के हसायन ब्लॉक में पांच फीट के पौधे को 23 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य ब्लॉकों में इसी पौधे को 80 से 100 रुपये प्रति पौधे की दर से खरीदा गया है। इस मामले में सीडीओ एसपी सिंह ने संज्ञान लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है। यह टीम मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को कई ब्लॉकों में इसे लेकर पूरे दिन काम होता रहा। वहीं इस मामले में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed