{"_id":"5b77138242c79246764160d2","slug":"101534530434-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की टीम ने गांवों में भ्रमण कर जानी स्वच्छता की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की टीम ने गांवों में भ्रमण कर जानी स्वच्छता की हकीकत
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 की हकीकत जानने के लिए शासन की टीम ने जिले के कई गांवों का दौरा किया। इस टीम ने गांवों में जाकर ग्रामीणों से स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी ली और स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता की हकीकत भी जानी। इस अवसर पर टीम ने गांवों में बने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में साफ-सफाई का भी जायजा लिया। यहां बने शौचालयों में सफाई की स्थिति भी देखी।
शासन से आई टीम ने जिले के दस गांवों का दौरा किया। टीम ने ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसरों में बैठक की और स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी ली। टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के एप के बारे में लोगों से जानकारी लेते हुए कहा कि अपने गांव को अच्छी रेटिंग दिलाने के लिए इस एप पर अपनी राय दें। टीम ने विद्यालयों में जाकर परिसर और शौचालयों में सफाई की स्थिति देखी।
इस मौके पर गांव में घूमकर शौचालयों के निर्माण की हकीकत जानी और अपनी रिपोर्ट तैयार की। टीम ने गांव सिकतरा, जाऊ इनायतपुर, ओंदुआ, अलीपुर, सिकंदरपुर, सुल्तानपुर, मीरपुर, कजरौठी, नगला कलुआ का मौका मुआयना किया। टीम के नोडल अधिकारी अमित श्री वास्तव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर से अगामी दो अक्टूबर को जारी की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही स्वच्छता में जिले की हकीकत सामने आएगी।