{"_id":"67cf42a89479434ff405a2b1","slug":"10-years-imprisonment-for-rape-convict-hathras-news-c-56-1-sali1016-128312-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास
Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
न्यायालय ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली सादाबाद में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक फरवरी 2019 को रात करीब 10:30 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी टॉयलेट जाने के लिए घर से बाहर निकली, उसी समय आरोपी सीपी उर्फ चंद्र प्रताप उनकी पुत्री को जबरन अपने घर में उठाकर ले गया।
जब उनकी पत्नी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने पुत्री का मुंह दबा लिया, जिससे वह शोर नहीं मचा पाई।
जब उन्होंने देखा कि पुत्री वापस नहीं आई है तो उन्होंने उसकी तलाश की। देखा कि उनकी पुत्री आरोपी के घर में से निकलकर वापस आ रही थी। पूछने पर पता चला कि आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ।
विवेचक ने विवेचना करते हुए आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन
न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी सीपी उर्फ चंद्र प्रताप को दोषी करार देते हुए सजा का फैसला सुनाया।