{"_id":"6aa83930756643eff30ac75c","slug":"youth-who-attended-mothers-funeral-dies-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156642-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां के अंतिम संस्कार में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां के अंतिम संस्कार में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फोटो- 21- छोटक्के। फाइल फोटो
फोटो- 21- छोटक्के। फाइल फोटो
- भाई ने रंजिश में जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
- पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बीती 12 सितंबर को मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। रविवार सुबह बांधा निवासी परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। भाई ने रंजिश में जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
बांधा निवासी छोटक्के (35) पंजाब के होशियारपुर में मजदूरी करते थे। भाई सर्वजीत ने बताया कि बीती 11 सितंबर को मां की मौत होने पर छुटक्के गांव आया था। 12 सितंबर को मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। शाम को गांव के कुछ लोग उसे बुला ले गए थे। रविवार सुबह वही लोग छुटक्के को मकान के बाहर छोड़ गए। इसके बाद छुटक्के को उल्टियां होने लगीं। मुह से झाग निकलता देख परिजन उसे सीएचसी अहिरोरी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में रविवार देर शाम छुटक्के की मौत हो गई। सर्वजीत ने रंजिश में छुटक्के को जहर दिए जाने का आरोप लगाया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक इस्तिखार हुसैन ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।