फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in accident, dead body not allowed to be picked up for two hours

Hardoi News: हादसे में युवक की मौत, दो घंटे नहीं उठने दिया शव

Fri, 25 Oct 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, dead body not allowed to be picked up for two hours
मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर उन्नाव के युवक की हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़कर लाने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। करीब दो घंटे के मान-मनौव्वल के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

उन्नाव के कोतवाली बांगरमऊ के ताजपुर टड़वा के मजरा मुर्तजा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) शुक्रवार दोपहर किसी काम से मल्लावां कस्बा आए थे। वापस जाते समय कटरा-बिल्हौर हाईवे पर शिवा गेस्ट हाउस के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल लेकर सीएचसी गई, जहां पर डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पिता रामप्रकाश ने बताया कि जितेंद्र सुबह गंजमुरादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

मल्लावां कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। खेतीबाड़ी के साथ गल्ला खरीदने में पिता की मदद करते थे। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि मृतक के पिता और भाई व अन्य परिजन कार्रवाई के आश्वासन पर मान गए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed