फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies after stone operation, private hospital accused of negligence

Hardoi News: पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, प्राइवेट अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Tue, 06 Aug 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after stone operation, private hospital accused of negligence
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन और इलाज में लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया है।
विज्ञापन

तिलुईया खुर्द निवासी सुनीता ने बताया कि उसके पति गुड्डू (45) को पथरी थी। 16 जुलाई को संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में गुड्डू को इलाज के लिए ले गई थी। यहां ऑपरेशन की सलाह दी गई तो रात में ही ऑपरेशन करवा दिया। ऑपरेशन के बाद गुड्डू की हालत बिगड़ गई। आठ दिन तक गुड्डू को प्राइवेट अस्पताल में ही भर्ती रखा गया और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सुनीता के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर में पति का दोबारा ऑपरेशन हुआ और पांच अगस्त की रात पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों पर ऑपरेशन और इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। परिवार में पत्नी सुनीता, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed