{"_id":"666dcaa755d14247a309b334","slug":"youth-crushed-to-death-by-truck-in-sandila-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115792-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संडीला में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संडीला में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेगमगंज में एक अस्पताल के पास ट्रक ने युवक को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के सरॉय मारूफपुर निवासी रंजीत (21) शुक्रवार रात बेगमगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पिता इंद्रजीत की दवा लेने के लिए गया था। इसी दौरान अंदर भीड़ होने पर वह बाहर आकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।