{"_id":"6ad26781fdbb33c3cc08d47b","slug":"young-man-returning-home-from-gurugram-falls-ill-on-a-state-transport-bus-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158561-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गुरुग्राम से घर आ रहे युवक की रोडवेज बस में बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गुरुग्राम से घर आ रहे युवक की रोडवेज बस में बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
फोटो- 13- अमरजीत शर्मा। फाइल फोटो
हरदोई। गुरुग्राम से घर आते समय रोडवेज बस में युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक ने फोन पर परिजन को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे रोडवेज बस अड्डे पर परिजन ने उन्हें बस से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
अतरौली थाना क्षेत्र के सीकरी निवासी अमरजीत शर्मा (24) गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करते थे। भाई करण शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमरजीत गांव आने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुए थे। देर रात गोपामऊ के पास बस में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्होंने अपनी मां रेनू और बहनोई रोहित को फोन कर तबीयत बिगड़ जाने की जानकारी दी। इस पर परिजन हरदोई रोडवेज बस अड्डा पहुंच गए।
शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे उन्हें रोडवेज बस से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि अमरजीत पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।