फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ramji's wedding procession started with great pomp, flowers were showered everywhere.

Hardoi News: धूमधाम से निकली रामजी की बरात, जगह-जगह पुष्पवर्षा

Fri, 16 Oct 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ramji's wedding procession started with great pomp, flowers were showered everywhere.
संडीला। नगर में श्रीराम लीला कमेटी की ओर से आयोजित 86वीं रामलीला में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजे और धार्मिक धुनों के बीच निकली बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा से लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

धनुष यज्ञ की लीला के बाद इमलियाबाग से शुरू हुई बरात में सबसे आगे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी रही। पीछे भरत, शत्रुघ्न, हनुमानजी सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों और डांडिया की धुनों के बीच बरात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गल्ला मंडी, नगर पालिका के पास माता सीता की पालकी जयमाला स्थल पर पहुंची। यहां भगवान श्रीराम ने माता सीता को जयमाला पहनाई। उस समय पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद बस अड्डे से होते हुए उन्नाव रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज पर यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अभय गुप्ता, प्रेम बाबा, चंद्रमोहन आहूजा, मनोज गुप्ता और पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed