{"_id":"6751ec39f822ea65d60d4be4","slug":"young-man-returning-from-wedding-ceremony-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123485-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
Thu, 05 Dec 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13- राम सिंह। स्रोतः परिजन
- उन्नाव का रहने वाला था, माधौगंज-बघौली मार्ग वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज (हरदोई)। वैवाहिक समारोह में शामिल हाेकर वापस घर जा रहे बाइक सवार को बघौली मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव निवासी राम सिंह (35) खेती करते थे। उनके करीबी रिश्तेदार बघौली में रहते हैं। रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वह बुधवार को बाइक से बघौली गए थे। देर रात बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। बघौली-माधौगंज मार्ग पर बरहस मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल रामसिंह को पुलिस सीएचसी माधौगंज ले गई। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। माधौगंज थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इनसेट
मफलर बांधे थे, बाइक में टंगा था हेलमेट
रामसिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। हेलमेट लगाकर गए थे, लेकिन वापस आते समय उन्होंने हेलमेट बाइक में टांग लिया। सर्दी लगने के कारण मफलर बांध लिया। दुर्घटना में उनके सिर में ही गंभीर चोटे आईं, जो उनकी मौत की वजह भी बनीं।