{"_id":"572644a24f1c1b55035cd334","slug":"young-man-killed-in-the-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 01 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। उन्नाव से मल्लावां जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से गंज जलालाबाद सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
जिला उन्नाव के थाना बांगरमऊ अंतर्गत मोहल्ला स्टेशन रोड निवासी गुड्डू विश्वकर्मा (45), विमलेश (25) और दिनेश (28) निवासी मोहल्ला गुलाम मुस्तफा बाइक से किसी काम से मल्लावां आ रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गंज जलालाबाद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
गुड्डू की मौके पर मौत हो गई, वहीं विमलेश और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को गंज जलालाबाद सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। गुड्डू हलवाई गिरी का काम करता था। उसके एक पुत्री व तीन पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन