{"_id":"6ac53c29903352960905a8eb","slug":"train-delays-added-to-passengers-woes-they-had-to-wait-for-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157953-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
फोटो- 41- रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री । संवाद

- अवध असम, राज्यरानी और सियालदह समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे मंडल के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर चल रहे ट्रैक सुधारीकरण के कार्यों ने ट्रेन संचालन व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से हरदोई पहुंचीं। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन 15910 अवध असम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस भी 2:20 मिनट की देरी से आई। ट्रेन 13152 सियालदह एक्सप्रेस दोपहर 2:16 बजे के स्थान से एक घंटा 15 मिनट देर से आई।
इसी तरह लखनऊ से मेरठ जाने वाली 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस करीब एक घंटा 44 मिनट की देरी से पहुंची। देहरादून से बनारस जाने वाली 15120 जनता एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से 54 मिनट और ट्रेन 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 58 मिनट देर से आई। देरी से चल रहीं ट्रेनों ने यात्रियों की समय सारिणी को बिगाड़ दिया है। सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। निर्धारित समय से ट्रेन न मिलने के कारण उन्हें समय से पहले निकलना पड़ रहा है और उनकी देर से वापसी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि ब्लॉकों के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
लंबी दूरी के यात्री हो रहे बेहाल
ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण लंबी दूरी के यात्रियों को स्टेशन पर अतिरिक्त समय गुजारना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के समय से आने की वजह से आगे की यात्रा की योजनाएं बिगड़ जाती हैं। खासकर कनेक्टिंग ट्रेन या बस पकड़ने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। यात्रियों ने ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किए जाने की मांग की है।