फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Engineers from Kerala have started repairing the digital X-ray machine

Hardoi News: केरल से आए अभियंताओं ने शुरू की डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत

Tue, 06 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Engineers from Kerala have started repairing the digital X-ray machine
फोटो- 35- मेडिकल कॉलेज में डिजिटल मशीन की मरम्मत करते केरल से आए अ​भियंता। संवाद
- दो माह से खराब है डिजिटल एक्सरे मशीन
विज्ञापन

- ड्रैग कंट्रोल बोर्ड, ट्रांसफार्मर और एक्सरे ट्यूब में आई थी खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में बीते करीब दो महीने से खराब पड़ी मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन की आखिरकार मरम्मत शुरू हो गई है। मंगलवार को केरल से पहुंची अभियंताओं की टीम ने मशीन की तकनीकी जांच के बाद उसे दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। मशीन में ड्रैग कंट्रोल बोर्ड, ट्रांसफार्मर और एक्सरे ट्यूब समेत कई हिस्सों में खराबी सामने आई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मशीन को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में लगी मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन जर्जर और पुरानी हो चुकी है। एक वर्ष में मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत पर करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च भी हो चुके हैं। इसके बावजूद मशीन खराब हो जाती है। अभी बीती 12 अगस्त को मशीन का ड्रैग कंट्रोल बोर्ड खराब हुआ था। वह बदला गया लेकिन इसके बाद एक्सरे ट्यूब खराब हो गई। इसके बाद से मशीन बंद है, मरीजों की जांच का काम पोर्टेबल एक्सरे मशीन से किया जा रहा है। पोर्टेबल मशीन की क्षमता सीमित होने के कारण एक बार में करीब 50 से 60 एक्सरे करने के बाद उसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ता है। इससे मरीजों को दोबारा जांच मशीन चलने के बाद ही हो पाती है। जबकि मेडिकल कॉलेज में रोजाना 150 से 200 मरीज आते हैं जिनके 300 से 350 तक एक्सरे हो जाते हैं। पोर्टेबल मशीन पर काफी दबाव बढ़ा हुआ है। हालांकि, मंगलवार को केरल से आई अभियंताओं की टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम में शामिल अभियंता सिब्बी, आसिफ और महेश ने मशीन की तकनीकी जांच करने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया है। उन्होंने मशीन में ट्रांसफार्मर खराब होने की बात भी कही है। फिलहाल काम जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


मरीजों को राहत की उम्मीद
मुख्य डिजिटल एक्सरे मशीन बनने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। रेडियोलॉजी विभाग में 100 एमए की मशीन से एक्सरे हो तो रहे हैं लेकिन अधिक दबाव के कारण मशीन बेहतर ढंग से काम नहीं कर पाती है। इतना ही नहीं पोर्टेबल मशीन में एक्सरे का प्रिंट भी नहीं आता है, मरीजों को मोबाइल फोन पर फोटो लेनी पड़ती है। अब काम शुरू हो गया है तो उम्मीद है कि मुख्य मशीन संचालित हो जाएगी और मरीजों को फिर से एक्सरे कराने में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बार-बार मशीन खराब होने पर कार्यदायी संस्था सायरिक्स से कड़ी आपत्ति जताई गई थी। केरल से अभियंताओं को भेजा गया है। जल्द मशीन दुरुस्त हो जाएगी और संचालित करवा दी जाएगी। डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed