{"_id":"6ac65b239f3dad9db1074a44","slug":"hardoi-two-laborers-suffered-burns-after-touching-a-high-tension-line-with-an-iron-stool-one-died-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: हाईटेंशन लाइन में लोहे का स्टूल छूने से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: हाईटेंशन लाइन में लोहे का स्टूल छूने से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत
Wed, 07 Oct 2026 08:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के रूपापुर कस्बे में 18 फीट ऊंचा लोहे का स्टूल ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया। स्टूल ले जा रहे दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक को मेडिकल काॅलेज में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के मुंडेर निवासी अजय (21) कबाड़ बीनने का काम करता था। रूपापुर चौराहा पर एक शराब के ठेके के पास बुधवार की शाम कैमरे लगने थे। कैमरे लगाने के लिए अजय और पास ही जूता चप्पल बनाने का काम करने वाला सवायजपुर निवासी सूरज (30) के साथ वह पेट्रोल पंप से लोहे का स्टूल लेने गया था। पाली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से लगभग 18 फीट ऊंचा लोहे का स्टूल लेकर आते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में स्टूल छू गया। इसके कारण करंट लगने से अजय और सूरज गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों मौके पर ही गिर गए। इसका पता चलते ही मौके पर भीड़ लग गई और रूपापुर की पुलिस टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सवाजयपुर ले जाया गया। यहां अधीक्षक डाॅ. पराग कुमार ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में रात लगभग पौने आठ बजे अजय की मौत हो गई, जबकि सूरज को लखनऊ रेफर कर दिया गया। सवायजपुर के थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों युवक शराब के ठेके पर कैमरा लगाने के लिए लोहे का स्टूल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान स्टूल तार में छू जाने से घटना हुई है।
विज्ञापन