{"_id":"ec50a58b7fb5b2b3de552c6ba27f1f4d","slug":"young-man-killed-in-suspicious-circumstances-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी श्रीपाल (35) पुत्र सब्बू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में मृतक की पत्नी रामगुनी ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते है और अपने दो साथियों के साथ ट्रक पर लकड़ी लेकर 23 दिसंबर को जनपद मुजफ्फर नगर गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह लोग उसे मृत अवस्था में घर पर लेकर आए और छोड़कर चले गए। उसने बताया कि उसके साथी बता रहे थे कि जनपद सहारनपुर में उसकी अचानक मौत हो गई। उसने पति की हत्या की आशंका जाहिर की है। इस संबंध में कोतवाली देहात प्रभारी नरेश चंद्र जौहरी ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन