फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man dies after being beaten by in-laws over a love marriage dispute.

Hardoi News: प्रेम विवाह की रंजिश में ससुरालीजनों की पिटाई से युवक की मौत

Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being beaten by in-laws over a love marriage dispute.
फोटो-41-विवेक कुशवाहा। फाइल फोट
बेहटा गोकुल। लगभग दो साल पहले प्रेम विवाह के कारण हुई रंजिश में मंगलवार शाम युवक की पिटाई करदी गई। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आया युवक अकड़ दिखाते हुए ससुराल में जा घुसा। यहां ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई करदी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर सास ससुर समेत सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दो लेागों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

बदरुद्दीनपुर निवासी विवेक कुशवाहा (32) ऑटो चलाता था। वर्ष 2024 में वह गांव के सामने रहने वाले राम गोपाल की बेटी पूनम को लेकर चला गया था। राम गोपाल की शिकायत पर विवेक के खिलाफ युवती को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जनवरी 2025 में पुलिस ने दोनों को खोज लिया था। न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर पूनम, विवेक के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। विवेक और राम गोपाल का मकान गांव में आमने सामने है। पूनम से प्रेम विवाह करने को लेकर राम गोपाल व परिजन विवेक से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश में मंगलवार देर शाम रामगोपाल ने अपने भाई श्यामा कुमार के साथ मिलकर विवेक की पिटाई करदी थी। पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद देर रात गांव पहुंचा विवेक राम गोपाल के घर में घुस गया था।
विज्ञापन

इस पर रामगोपाल ने अपने भाई श्यामा कुमार, परिवार के ही विजय, बलराम, रमाकांती, लक्ष्मी और उमा के साथ मिलकर विवेक की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवेक को एंबुलेंस से बावन सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र भी है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि मृतक की मां विमला की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्यामा कुमार और राम गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed