{"_id":"61c21c9c13500b093c777136","slug":"young-man-died-in-suspiceous-condition-hardoi-news-knp6709230183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्नी में बीमार सास को देखने आए युवक की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने साढू पर संपत्ति के विवाद में शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बघौली थाना क्षेत्र के अहरी निवासी प्रमोद (35) खेती करता था। उसकी ससुराल थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में है। चाचा धीरू ने बताया कि 15 दिसबंर को प्रमोद पत्नी निशा को लेकर बीमार सास को देखने गया था। तब से प्रमोद ससुराल में ही था। सोमवार देर रात ससुराल में प्रमोद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह सूचना मिली।
चाचा ने प्रमोद के साढू पर ससुराल की संपत्ति हड़पने के लालच में शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।