फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died in an accident, brother in law injured

हादसे में युवक की मौत, बहनोई घायल

Mon, 23 Oct 2017 11:21 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 23 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
young man died in an accident, brother in law injured
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कस्बा चुंगी पर बाइक सवार साले-बहनोई को रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि बहनोई गंभीर है। 

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के नरधिरा गांव निवासी जगदीश का बेटा संजीव (22) रविवार रात नौ बजे बाइक से पुरेला निवासी साढ़ू सतीश के यहां जा रहा था। उसके  साथ बहनोई सुनील (25) पुत्र रामपाल निवासी ओदरा थाना मैगलगंज लखीमपुर भी था। कस्बा चुंगी के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले-बहनोई दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाने से संजीव के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों क ो सीएचसी में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां संजीव ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी राधा और एक वर्षीय बेटी अमीती है। संजीव लखनऊ में आटो चलाता था। वह दीपावली पर घर आया था। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed