{"_id":"5bc7733bbdec2269b518281d","slug":"young-man-died-due-to-ambulance-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब एंबुलेंस ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब एंबुलेंस ने ले ली युवक की जान
hardoi
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
माधौगंज के स्वास्थ्य केंद्र में खराब खड़ी एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज-बघौली मार्ग पर बुधवार दोपहर ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन सीएचसी में खड़ी खराब एंबुलेंस उसके लिए काल बन गई। एंबुलेंस न मिलने से आधे घंटे बाद घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौड़ा निवासी सियाराम (40) पुत्र लेखराम बुधवार दोपहर बघौली रोड पर टेंपो स्टैंड जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने सियाराम को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जानकारी पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव ने ई रिक्शा से घायल सियाराम को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बता उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया गया तो पता चला कि सीएचसी में उपलब्ध 108 सेवा की एंबुलेंस खराब है। इस पर बिलग्राम से एंबुलेंस मंगाने का प्रयास किया गया, लेकिन इतने में सियाराम की हालत और बिगड़ गई और आधा घंटे बाद उसकी सांसें थम गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सियाराम लखनऊ में मजदूरी करता था। 16 अक्टूबर को ही वह घर वापस आया था। परिवार में पत्नी शिल्पी और बुजुर्ग मां-बाप हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह से खराब है एंबुलेंस
माधौगंज सीएचसी के लिए एलॉट 108 सेवा एंबुलेंस के चालक चंदन सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के टायर, बुश और सॉकर काफी समय से खराब हैं। इसके बावजूद किसी तरह 12 अक्तूबर तक काम चलाया। 12 तारीख को ही स्टेयरिंग खराब हो गई तो एंबुलेंस खड़ी कर दी। उसने बताया कि इंचार्ज को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है। 26 जून से वह सीएचसी मेें चालक है।
विज्ञापन