फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lucknow Mail cancelled; journey left in limbo despite confirmed ticket.

Hardoi News: लखनऊ मेल रद्द, कंफर्म टिकट के बावजूद अधर में लटका सफर

Sun, 11 Oct 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Mail cancelled; journey left in limbo despite confirmed ticket.
हरदोई। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन के चलते लखनऊ मेल को निरस्त किए जाने से सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजना पर पानी फिर गया। महीनों पहले मशक्कत कर स्लीपर और एसी श्रेणी में कंफर्म टिकट हासिल करने वाले यात्रियों को अचानक सफर रद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी कामों के लिए सफर की तैयारी कर रहे लोगों को सामने दूसरे साधनों से मंजिल तक पहुंचने की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


हरदोई होकर गुजरने वाली लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल ट्रेन संख्या 12229-122230 को नौ और 10 अक्तूबर को निरस्त कर दिया गया था। ट्रेन रद होने से यात्रियों की यात्रा की योजनाएं बिगड़ गईं। इसका असर हरदोई के यात्रियों पर भी पड़ा। नई दिल्ली जाने के लिए पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों के टिकट रद हो गए। आंकड़ों के अनुसार नौ और 10 अक्तूबर को हरदोई स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर स्लीपर और एसी श्रेणी के कुल 27 यात्रियों को टिकट निरस्त होने पर रिफंड किए गए। इन यात्रियों को रेलवे ने कुल 8,855 रुपये वापस किए। वहीं ऑनलाइन टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की साइट से चार यात्रियों के टिकट निरस्त हुए।
विज्ञापन

इन यात्रियों को 1,145 रुपये का रिफंड हुआ। इस प्रकार जिले में कुल 31 यात्रियों के टिकट रद होने पर रेलवे ने 10,000 रुपये वापस किए। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि जिनका आईआरसीटीसी से टिकट हुआ था उनका रिफंड ऑटोमैटिक खाते में चला जाता है। काउंटर पर आने वालों को टिकट लेकर पैसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

टिकट का पैसा वापस मिलने के बावजूद यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। दूसरी ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण तत्काल यात्रा की व्यवस्था करना आसान नहीं है। अचानक ट्रेन रद होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और जरूरी कार्यक्रमों में बदलाव करने पड़ें या फिर दूसरे विकल्प तलाशने पड़े।


कंफर्म टिकट था, रद करना पड़ा सफर

लखनऊ मेल रद होने से परेशान यात्री आदित्य मिश्रा, सालिम, अदनान और वैभव ने बताया कि टिकट के पैसे वापस मिलना राहत की बात है लेकिन इससे यात्रा की समस्या हल नहीं हुई। महीनों पहले आरक्षण कराने के बाद सफर की तैयारी की थी। अब दूसरी ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल है। अचानक हुए इस बदलाव ने उनकी पूरी योजना बिगाड़ दी।



यात्रियों को मिले रिफंड पर एक नजर


ट्रेन नंबर 12229 (लखनऊ से नई दिल्ली)

श्रेणी यात्री रिफंड राशि

स्लीपर 25 6,905

स्लीपर (यूपीआई) 4 1,145

थर्ड एसी 1 735


ट्रेन नंबर 12230 (नई दिल्ली से लखनऊ)

श्रेणी यात्री रिफंड राशि

स्लीपर 1 290

थर्ड एसी 1 735
----------------------
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते हरदोई स्टेशन पर सख्त रही सुरक्षा
हरदोई। सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। प्रदर्शन में जिले से भी युवाओं और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के दिल्ली जाने की आशंका बनी रही। इस वजह से शुक्रवार देर रात से सतर्कता बढ़ा दी गई। वहीं शनिवार को भी सुबह से ही निगरानी जारी रही। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक पांडेय के साथ आरपीएफ कमांडर और दोनों सुरक्षा एजेंसियों के जवान प्लेटफार्म पर गश्त करते नजर आए। इस दौरान यात्रा पर जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इनमें खासकर युवाओं पर विशेष निगरानी रखी गई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed