फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP and Congress leaders on police radar in view of Delhi protests.

Hardoi News: दिल्ली प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस के रडार पर रहे सपा और कांग्रेस नेता

Sun, 11 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress leaders on police radar in view of Delhi protests.
फोटो-25-महमूदपुर सरैंया में पुलिस की निगरानी में बैठे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आफताब हैदर। स्
हरदोई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए हरदोई में भी पुलिस सक्रिय रही। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं पर पुलिस ने न सिर्फ निगाह रखी बल्कि इन्हें अपने घेरे में रखा। इन नेताओं में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव भी शामिल हैं।
विज्ञापन



दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा सीजेपी ने की थी। इस प्रदर्शन में हरदोई से भी सपा और कांग्रेस के कई नेताओं के जाने की आशंका थी। इसके लिए पिछले कई दिनों से अभिसूचना इकाई संबंधित लोगों पर निगाह बनाए हुए थी। शुक्रवार रात पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई। शहर में रहने वाले समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता के आवास पर देर रात पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक उनके घर पर पुलिस रही और इसके बाद घर से बाहर न जाने की नसीहत देकर पुलिस चली आई।
विज्ञापन

इसी तरह कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के विनीत वर्मा पर भी पुलिस निगाह बनाए रही। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आफताब हैदर को उनके महमूदपुर सरैंया स्थित आवास पर ही पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, प्रदेश महासचिव सुभाष पाल आदि पर भी पुलिस ने निगाह रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed