{"_id":"672391672bc9c2edd305a668","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121896-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
हरदोई। एक माह पहले दिल्ली से घर आए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के ही एक खेत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
सुरसा थानाक्षेत्र के खजुरहरा निवासी नकुल मिश्रा (27) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। लगभग एक माह पहले वह घर आया था। बुधवार की दोपहर घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन उसे तलाशने निकले। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे से नकुल का शव लटकता देखा।
जानकारी पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरसा के थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।